Tuesday 8 March 2011

कांग्रेस किसान के द्वार - पद यात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ


फतेहपुर - उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री विभाकर शास्त्री ( पौत्र - स्व. लाल बहादुर शास्त्री, पुत्र- स्व. हरी कृष्ण शास्त्री ) ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी से चर्चा करके प्रदेश में राहुल गांधी के मिशन 2012 को सफल बनाने के लिए गांधीवाद पर चलकर किसानों के द्वार द्वार पैदल जाकर उनकी समस्याओं को जानकार प्रदेश सरकार से लड़ने के लिए कमर कास लिया है | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के महासचिव व प्रभारी उ. प्र. श्री दिग्विजय सिंह भी लगातार संपर्क में हैं | साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेश दिवेदी, महासचिव श्री संजय जयसवाल व श्रीमती वंदना राकेश शुक्ला, जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अमित मिश्र ( नीटू ) के साथ जिले के सभी कांग्रेसी जोरों से मेहनत करने को बिलकुल तैयार हैं |

No comments:

Post a Comment