Tuesday 8 March 2011

कांग्रेस किसान के द्वार - पद यात्रा कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ


फतेहपुर - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विभाकर शास्त्री के नेतृत्व में व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की उपस्तिथि में जिला कांग्रेस कमेटी फतेहपुर की अगुवाई में " कांग्रेस किसान के द्वार - पदयात्रा" कार्यक्रम का शुभारम्भ 14 फरवरी 2011 को  जिले की जहानाबाद विधान सभा के चांदपुर गाँव से हुआ | कार्यक्रम में कई बड़े अन्य नेता भी शामिल हुए थें | कार्यक्रम में मंच पर से श्री विभाकर शास्त्री ने प्रदेश में हो रहे लगातार बलात्कारों की निंदा करते हुए कहा की प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को अपनी पार्टी का नाम बहुजन समाज के बजाये अब इसका नाम बलात्कारी (बलात्कार) समाज पार्टी रख देना चाहिए तथा पार्टी के नारे को भी बदलने को कहा श्री शास्त्री ने कहा की मायावती को "सर्वजन सुखाय - सर्वजन हिताय" को बदलकर "सर्वजन दुखाये - सिर्फ अपना हिताए"  रखने को कहा है | श्री शास्त्री जी के बाद डॉ. रीता बहुगुणा ने भी प्रदेश की मुखिया मायावती व उनके मंत्री व विधायकों को आड़े हाथों लिया और कहा की मायावती जी जो भी करना है कर लो क्युकी समय बहोत कम बचा है  और आने वाले चुनाव में तुम्हारा खेल ख़त्म हो जायेगा अगर हमारी सरकार सत्ता में आई तो हर गरीब, मजलूम व बेसहारों का हिसाब जरूर लिया जायेगा और सबको न्याय दिलाया जायेगा | साथ ही सरकार में शामिल अधिकारीयों व नेताओं को भी हिदायत दिया की तुम्हारा भी हाल हम वही करेंगे जो आज तुम सब कर रहे हो | 
चांदपुर में काफी संख्या में भीड़ थी वहां मौजूद सभी लोगों ने भी विश्वास दिलाया की इस बार हम सभी लोग कांग्रेस के साथ है | इसके ठीक बाद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने श्री विभाकर शास्त्री के साथ मिलकर पदयात्रा शुरू होने के लिए हरी झंडी भी दिखाया उसके ठीक बाद सभी कांग्रेसी जन हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए व हौसले बुलंद किये हुए खेत - खलियानों की डगर - डगर पर चल पड़े आगे - आगे श्री शास्त्री जी पीछे - पीछे पूरा जिले का कांग्रेसी एक कारवां के रूप में चल पड़ा और कई गाँव और पुरवे  होते हुए किसानों का दुःख दर्द जानते हुए कारवां बढ़ता रहा | जैसे - जैसे लोगों को पता चलता गया की हमारे द्वार पे हमारे पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र व स्व. हरी कृष्ण शास्त्री के आ रहे है वैसे - वैसे लोगों में उत्साह भी बढ़ता गया और सभी लोग घर से निकलकर अपने गाँव की सीमा पर स्वागत के लिए पहुँच गए | कारवां इसी तरह बढ़ता गया और उत्साह भी | इसी तरह रात्री विश्राम भी गाँव में ही किया जाता था तो रात में चौपाल के नाम पर लोग एकत्रित हो जाते हैं और फिर शुरू हो जाता है विकास के लिए चिंतन | 

कांग्रेस किसान के द्वार - पद यात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ


फतेहपुर - उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री विभाकर शास्त्री ( पौत्र - स्व. लाल बहादुर शास्त्री, पुत्र- स्व. हरी कृष्ण शास्त्री ) ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी से चर्चा करके प्रदेश में राहुल गांधी के मिशन 2012 को सफल बनाने के लिए गांधीवाद पर चलकर किसानों के द्वार द्वार पैदल जाकर उनकी समस्याओं को जानकार प्रदेश सरकार से लड़ने के लिए कमर कास लिया है | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के महासचिव व प्रभारी उ. प्र. श्री दिग्विजय सिंह भी लगातार संपर्क में हैं | साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेश दिवेदी, महासचिव श्री संजय जयसवाल व श्रीमती वंदना राकेश शुक्ला, जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अमित मिश्र ( नीटू ) के साथ जिले के सभी कांग्रेसी जोरों से मेहनत करने को बिलकुल तैयार हैं |